अभिनेता अमिताभ बच्चन ने X पर एक पोस्ट को री-शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन को नेपोटिज़्म के कारण बे-वजह नकारात्मकता झेलनी पड़ी है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, "मुझे भी ऐसा लगता है...और केवल इसलिए नहीं कि मैं उनका पिता हूं।" पोस्ट में लिखा है कि अभिषेक बच्चन एक शानदार अभिनेता हैं।