अमिताभ बच्चन ने शेयर की फिल्म 'शोले' की 50 साल पुराने टिकट की तस्वीर
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 1975 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' की 50 साल पुराने टिकट की तस्वीर अपने ब्लॉग पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि उस समय टिकट की कीमत सिर्फ ₹20 थी। उन्होंने तस्वीर के साथ ब्लॉग पर लिखा कि आज के दौर में इस कीमत में सिर्फ एक कोल्ड ड्रिंक मिलती है।