अमिताभ बच्चन ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के सबसे ज़्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब्रिटी का नया रिकॉर्ड बनाया है। पिंकविला के मुताबिक, इस साल उनकी कमाई ₹350 करोड़ रही, जिसपर उन्होंने ₹120 करोड़ का टैक्स भरा। पिछले वित्त वर्ष में शाहरुख खान ने ₹92 करोड़ का टैक्स भरकर सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले सेलेब्रिटी का तमगा हासिल किया था।