अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए नन्हे फैन्स ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, ऐक्टर ने नहीं मिलाया हाथ
अमिताभ बच्चन रविवार को अपने 84वें जन्मदिन पर घर के बाहर फैन्स का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे और इस दौरान कुछ बच्चों ने उनसे हाथ मिलाने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। ऐक्टर के बॉडीगार्ड्स बच्चों को तुरंत वहां से हटाते हुए दिखे। अमिताभ ने भी एक लड़की के हाथ मिलाने के अनुरोध को विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया।