अमिताभ बच्चन से सीक्रेटली शादी करना चाहती थीं शिल्पा शिरोडकर, इंस्टाग्राम पर खोला राज़
अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके 83वें जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। शिरोडकर ने अमिताभ संग फिल्म 'खुदा गवाह' की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "वह इंसान जिनसे मैं सीक्रेटली शादी करना चाहती थी...और जिनसे एक को-ऐक्टर के तौर पर मैंने बहुत कुछ सीखा। उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"