अमिताभ संग काम करने के बाद 3 साल तक काम नहीं मिला, मैंने ₹2500 के लिए डांस किया: अरुणा ईरानी
दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने हाल ही में एक रिऐलिटी शो में अपने संघर्ष के दिनों पर बात की है। उन्होंने बताया कि उन्हें अभिनेता अमिताभ बच्चन संग सुपरहिट फिल्में करने के बाद भी 3 साल तक काम नहीं मिला था। बकौल ईरानी, उन्होंने एक समय पर एक मराठी फिल्म में ₹2500 के लिए लावणी (लोक-नृत्य) तक किया था।