केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक फर्ज़ी वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर पीआईबी ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। फर्ज़ी वीडियो में केंद्रीय मंत्री को सऊदी अरब और पाकिस्तान के समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए सुना जा सकता है। बकौल पीआईबी, वीडियो में छेड़छाड़ की गई है।