अमित शाह ने ओम बिरला से की मुलाकात, जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग को लेकर हुई चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मंगलवार को उनके आवास पर मुलाकात की। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा हुई। 152 लोकसभा और 50 राज्यसभा सांसदों ने उनके खिलाफ महाभियोग की मांग की है। जांच पैनल ने भी वर्मा पर गड़बड़ी के आरोपों की पुष्टि की है।