अमित शाह ने किया 'टैंगी, मसालेदार, क्रंची' झालमुड़ी का क्रिप्टिक पोस्ट, लोग बोले- TMC का फुलफॉर्म
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को X पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "एनडीए की बैठक में टैंगी, मसालेदार...क्रंची झालमुड़ी का मज़ा।" बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में अंदरुनी कलह से जोड़ते हुए इसे 'टीएमसी' का फुलफॉर्म बताया। इसपर एक ऑनलाइन यूज़र ने लिखा, "सर, आपने टीएमसी झालमुड़ी का मज़ा लिया...उसे खत्म कर दिया।"