अमित शाह ने बिहार में रैली के दौरान एनडीए के सीएम फेस को लेकर दिया संकेत

बिहार में 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली में एनडीए के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाइए। इसके साथ ही अटकलें लगने लगी हैं कि नीतीश ही एनडीए के सीएम फेस होंगे।