अमित शाह ने बताया दिल्ली इस तारीख तक हो जाएगी कूड़े के पहाड़ों से मुक्त

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली सरकार की ₹1,816 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, "1 जनवरी, 2028 को दिल्लीवासियों को कूड़े का पहाड़ नहीं दिखेगा बल्कि उन स्थानों पर सुंदर बगीचे का निर्माण शुरू हो जाएगा।" बकौल शाह, पिछली सरकार के शासन में दिल्ली में कूड़े के पहाड़ 65-मीटर ऊंचे हो गए थे।