अमित शाह पर भड़कीं ममता, पूछा- देश में आतंक पर काबू पा लिया गया है तो पहलगाम हमला कैसे हुआ?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आरोप 'बंगाल में आतंकी नेटवर्क सक्रिय है' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूछा कि जब केंद्र सरकार दावा करती है कि देश में आतंकवाद पर काबू पा लिया गया है तो फिर पहलगाम हमला कैसे हुआ। ममता ने यह भी कहा कि क्या यह हमला केंद्र सरकार ने कराया था।