अमित शाह बोले- लालू व राबड़ी ने बिहार को जंगल राज में बदला; मीसा भारती ने दिया जवाब

बिहार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को लेकर कहा है कि उन्होंने अपने शासनकाल में बिहार को जंगल राज में बदल दिया था। अमित शाह के बयान को लेकर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, "बिहार में लालू यादव ने 3 फैक्ट्रियां लगवाईं और उन्होंने बिहार में 6 यूनिवर्सिटी बनवाईं।"