सांसद अमृतपाल सिंह के लिए मांगी गई परोल, दादी के निधन के बाद याचिका दाखिल
खडूर साहिब सांसद अमृतपाल सिंह के वकील करमवीर सिंह ने अमृतसर कोर्ट में परोल याचिका दाखिल की है। सिंह के लिए 8 नवंबर को दादी के निधन के बाद अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने के लिए अंतरिम राहत मांगी गई है। मामले पर 12 नवंबर को सुनवाई होगी। वह फिलहाल डिब्रूगढ़ जेल में NSA के तहत बंद हैं।