अमृतसर (पंजाब) में बाइक सवार 3 हमलावरों ने पंजाब पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुखचैन सिंह को गोली मार दी। सिंह घटना के समय ड्यूटी से घर लौट रहे थे और हमले में उनके बाएं हाथ में गोली लगी। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, ''आखिर कितने और पुलिसकर्मियों पर हमले होंगे...भगवंत मान सरकार क्या कर रही है?"