अमेरिकी अधिकारियों ने 5-वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया, तस्वीर आई सामने
मिनेसोटा (अमेरिका) में एक प्री-स्कूल से घर लौट रहे 5-वर्षीय बच्चे को फेडरल एजेंटों ने हिरासत में लिया है। बच्चे के स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि इमिग्रेशन अधिकारियों ने बच्चे को 'चारा' बनाकर अपने घर का दरवाज़ा खटखटाने को कहा ताकि देखा जा सके कि अंदर और लोग हैं या नहीं। बच्चे का परिवार 2024 में अमेरिका आया था।