अमेरिका का अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत भेजने में कितना खर्च आया?
एनडीटीवी के मुताबिक, अमेरिका से 104 अवैध प्रवासियों को लेकर 19-घंटों में अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे सी-17 सैन्य विमान ने बीच में कई स्टॉप लिए और अमेरिका का इसमें ₹4 करोड़ से अधिक का खर्च आया। पिछले हफ्ते ग्वाटेमाला गई अमेरिकी फ्लाइट का खर्च प्रति अवैध प्रवासी $4,675 था जो वन-वे फर्स्ट क्लास टिकट से 5 गुना से भी अधिक है।