inshorts

अमेरिका के एक शहर में हुआ सूर्यास्त, अब 23 जनवरी 2027 में आएगा नज़र

अलास्का (अमेरिका) के उतकियागविक शहर में 18-नवंबर को 2026 का आखिरी सूर्योदय-सूर्यास्त हुआ। अब यहां 23-जनवरी 2027 तक सूर्योदय नहीं होगा। पृथ्वी के 23.5° झुकाव के कारण उतकियागविक में तकरीबन 65-दिनों तक पोलर-नाइट रहती है। सर्दियों में उत्तरी गोलार्ध सूर्य से दूर झुका रहता है जिसके कारण आर्कटिक सर्कल के ऊपर इलाकों में लंबे समय तक सीधी धूप नहीं पहुंचती।