घुड़चढ़ी के दौरान यूपी में दुल्हों को पहनाई गई ₹1-₹1 करोड़ की माला, वायरल हुआ वीडियो
मथुरा (यूपी) में जीजा ने अपने सालों की घुड़चढ़ी में दोनों दूल्हों को कथित तौर पर ₹500-₹500 के नोटों से बनी ₹1-₹1 करोड़ की माला पहनाई जिसका वीडियो वायरल हुआ है। करीब 100 फीट लंबी मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों को जुटना पड़ा। युवक मार्बल कारोबारी हैं जबकि उनके जीजा योगेश सरपंच बताए जा रहे हैं।
read more at इंडिया टीवी


