अमेरिका की फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने भारत में खत्म की 500 नौकरियां, जानें वजह

अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विसेज़ कंपनी फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने भारत में 500 पदों को खत्म कर दिया है। मनी कंट्रोल के अनुसार, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने रिटायरमेंट और वर्कप्लेस बेनिफिट्स देने के सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली टीम में यह कटौती की गई है। फिडेलिटी के प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी भारत समेत अलग-अलग देशों में अब भी नई हायरिंग कर रही है।