अमेरिका ने तनाव के बीच ट्रंप के भारत दौरे का दिया संकेत, कहा 'सच्चे दोस्त मतभेद सुलझा लेते हैं'

ट्रेड डील को लेकर तनाव के बीच भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत दौरे का संकेत दिया है। उन्होंने कहा, "मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती सच्ची है...सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं लेकिन वे हमेशा मतभेद सुलझा लेते हैं।"