अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक 2025 में नहीं होगी रिलीज़: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' रिलीज़ नहीं हो पाएगी। फिल्म को बनाने वाली कंपनी 'लायंसगेट स्टूडियो' के सीईओ जॉन फेलथाइमर ने बताया है कि वित्तीय कारणों से इसकी रिलीज़ डेट 2026 तक टाल दी गई है। 'माइकल' का निर्देशन एंटोनी फूक्वा ने किया है व माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर इस फिल्म से डेब्यू करेंगे।