जवान दिखने के लिए करीब ₹17 करोड़/वर्ष खर्च करने वाले अमेरिकी बिलियनेयर ब्रायन जॉनसन ऐंटी-एजिंग कंपनी 'ब्लूप्रिंट' बंद कर सकते हैं। उन्होंने बताया, "मैं इसे बंद करने या बेचने के बेहद करीब हूं...मुझे पैसों की ज़रूरत नहीं...यह कंपनी सिरदर्द है।" ब्लूप्रिंट ग्राहकों को सप्लीमेंट्स, टेस्ट और न्यूट्रिशन उत्पादों के ज़रिए जवानी बरकरार रखने में मदद करने का दावा करती है।