inshorts

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का तूफान, केवल अमेरिका में ही एडवांस बुकिंग से छापे ₹400 करोड़

हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने अमेरिका में एडवांस बुकिंग से $46.9 मिलियन यानी ₹400 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है। TV9 की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां 59,308 शोज़ के लिए 27.05 लाख टिकट बिक चुके हैं। दुनियाभर में फिल्म के 45.43 लाख टिकट बुक हुए हैं और कुल कमाई $56.9 मिलियन बताई गई है।