अमेरिका में 32 दांतों के साथ पैदा हुई बच्ची, वीडियो हुआ वायरल
टेक्सस (अमेरिका) की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनकी बेटी 32 दांतों के साथ पैदा हुई। वीडियो में बच्ची की कई फोटोज़ हैं जिसमें उसके दांत दिख रहे हैं। वायरल हुए वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "उम्मीद है बच्ची ठीक होगी।" एक अन्य ने लिखा, "सॉरी, मुझे डरावना लग रहा है।"