अमेरिका में रहने वाले एनआरआई हीरूभाई पटेल ने बताया है कि 1997 में नरेंद्र मोदी जब विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने अमेरिका आए थे तब उनका बैग, पासपोर्ट और पैसे चोरी हो गए थे। हीरूभाई पटेल के मुताबिक, नरेंद्र मोदी ने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया और होस्ट से कुछ डॉलर उधार मांगकर वापस भारत गए।