अमेरिकी महिला को है अजीबोगरीब आदत, मुंह की जगह नाक से लेती है खाना
वर्जीनिया (अमेरिका) निवासी कैथरीन नामक युवा महिला अपने असामान्य खान-पान के तरीके को लेकर चर्चा में है। कैथरीन भोजन को सामान्य तरीके से खाने के बजाय उसे पीस कर नाक से शरीर में लेती हैं और अमेरिकी टीवी चैनल टीएलसी ने इसकी झलक शेयर की है। कैथरीन पिछले 5-वर्षों से अपना लगभग पूरा भोजन ऐसे ही ले रही हैं।