अमेरिका के वित्त सचिव समेत कई शीर्ष अधिकारी सैन्य ठिकानों में हुए शिफ्ट

अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच और वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट सहित ट्रंप प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा खतरों के चलते सैन्य बेस में रहने लगे हैं। बेसेंट को ईरान समेत कई ओर से धमकियां मिली थीं। विदेश मंत्री रूबियो, रक्षा सचिव हेगसेथ और चीफ ऑफ स्टाफ मिलर भी इस व्यवस्था में शामिल हैं।