अमेरिकी शख्स के अंतिम संस्कार में परिवार ने कराई नोटों की बारिश, हेलीकॉप्टर से हुई $5,000 की बौछार
डेट्रॉइट (अमेरिका) के एक शख्स डैरेल थॉमस के अंतिम संस्कार पर परिवार ने हेलीकॉप्टर से फूलों और $5,000 के नोटों की बौछार कराई है। परिवार ने डैरेल को 'दिलदार' इंसान बताया और उनकी रिश्तेदार क्रिस्टल पेरी ने बताया कि डैरेल इसी तरह लोगों को गुडबाय कहना चाहते थे। उन्होंने कहा, "वह किसी के लिए कुछ भी कर सकते थे।"