अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिकी सरकार के इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन को खत्म करने वाले बिल पर साइन किया। बिल को अमेरिकी संसद ने 222-209 के बहुमत से पास किया था जो 43 दिनों के शटडाउन के बाद सरकारी एजेंसियों को फंड की बहाली करेगा। गौरतलब है, सीनेट ने सोमवार को विधेयक को मंज़ूरी दी थी।