संगीतकार अनु मलिक के भतीजे व कंपोज़र अमाल मलिक द्वारा अपने परिवार से सभी संबंध खत्म करने की घोषणा किए जाने के बाद उनके पिता डब्बू मलिक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अमाल के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "आई लव यू।" अमाल ने अपने भाई अरमान मलिक से दूरी के लिए माता-पिता को ज़िम्मेदार ठहराया है।