फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी के सीता के रूप में एक्शन सीन करने पर उठ रहे सवालों के बीच लेखक अमीश त्रिपाठी ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अद्भुत रामायण में माता सीता ने अधिक शक्तिशाली रावण का वध किया था। उनके मुताबिक, यह प्राचीन ग्रंथ है, जिसमें सीता को योद्धा के रूप में दिखाया गया है।