अमीषा का ऐक्ट्रेसेस की टीम के खर्च पर तंज़, कहा- 'उनकी फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से ज़्यादा'
अमीषा पटेल ने बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस के बढ़ते बड़े स्टाफ को लेकर तंज़ कसा है। X पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में उन्होंने दावा किया कि कुछ ऐक्ट्रेसेस की टीम उनकी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन से भी बड़ी होती है जिसका खर्च प्रोड्यूसर्स उठाते हैं। उन्होंने कहा, "उम्मीद है...उनकी निजी ज़िंदगी में भी...यही टीम हो...बस खर्च प्रोड्यूसर न उठाए।"