ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल ने 50 वर्ष की उम्र में भी शादी न करने को लेकर कहा है, "मैं जिन लोगों से मिली...वे चाहते थे कि मैं शादी के बाद...काम न करूं।" उन्होंने कहा, "अपनी पहचान बनाना चाहती थी क्योंकि...मैंने ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा किसी की बेटी बनकर बिताया है और (शादी के बाद) सिर्फ...किसी की पत्नी बनकर नहीं रहना चाहती।"