अमरनाथ यात्रा के लिए 8,800 से अधिक श्रद्धालुओं का अबतक का सबसे बड़ा जत्था हुआ रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए कुल 8,815 श्रद्धालुओं का अब तक का सबसे बड़ा जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ है। इस जत्थे में 31 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यात्रा के पहले 4 दिन में दक्षिण हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में 93,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।