निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने अमरावती (महाराष्ट्र) में नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने को लेकर केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या पर कहा है कि पुलिस कमिश्नर आरती सिंह ने लूट का नाम देकर इस मामले को दबाने की कोशिश की थी। हालांकि, मृतक के भाई के अनुसार, पुलिस ने कहा कि उन्होंने लूट वाली बात नहीं कही थी।