inshorts

अमरिंदर ने गरीबों के बिजली बिल माफ नहीं किए इसलिए उन्हें सीएम पद से हटाया गया: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गरीबों के बिजली बिल माफ नहीं किए इसलिए उन्हें सीएम पद से हटाया गया। राहुल ने कहा, "अमरिंदर ने मुझसे कहा 'राहुल, हम बिजली के बिल माफ नहीं कर सकते क्योंकि हमारा बिजली कंपनियों के साथ अनुबंध है'।"