अमरिंदर सिंह को सीएम पद से सोनिया गांधी ने नहीं बल्कि 78 विधायकों ने हटाया: सुरजेवाला

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को कहा कि अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने नहीं हटाया बल्कि कांग्रेस के 78 विधायक उन्हें हटाना चाहते थे। बकौल सुरजेवाला, "79 में से 78 विधायकों ने मुख्यमंत्री को हटाने के लिए पत्र लिखा था…अगर सीएम नहीं बदलते तो हम पर तानाशाही का आरोप लगता।"