अमित शाह के काफिले के लिए मुंबई में रोकी गई ऐंबुलेंस: वीडियो शेयर कर टीएमसी नेता का दावा
टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि मुंबई (महाराष्ट्र) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले को रास्ता देने के लिए एक ऐंबुलेंस को रोका गया। बकौल गोखले, "शाह को ज़ेड+ (जो वीवीआईपी नहीं वीआईपी श्रेणी है) सुरक्षा प्राप्त है...इसके बावजूद उनके लिए सड़कों को बंद किया गया।"