inshorts

अमित शाह के जूते उठाते दिखे तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष, टीआरएस ने कहा- यह गुलामगिरी है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंडी संजय गृह मंत्री अमित शाह के जूते उठाते दिखे। दरअसल, रविवार को सिकंदराबाद (तेलंगाना) के श्री उज्जैनी महाकाली मंदिर पहुंचे शाह जब मंदिर से बाहर आए तभी संजय ने जूते उठाकर उनके पैरों के पास रखे थे। टीआरएस नेता वाई. सतीश रेड्डी ने इसे 'गुलामगिरी' बताया है।