शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा, "जिस दिन ईडी ने मेरे कुछ करीबी दोस्तों के घर छापेमारी की...मैंने गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और पूछा कि क्या मुझसे कोई दुश्मनी है?" उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा कि अगर मुझसे कोई समस्या है...तो मुझे गिरफ्तार कीजिए लेकिन मेरे दोस्तों और परिवार के सदस्यों को परेशान मत कीजिए।"