अमित शाह ने की अजय मिश्रा से मुलाकात, उनके बेटे पर है प्रदर्शनकारियों पर कार चढ़ाने का आरोप

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा से मुलाकात की जिनके बेटे पर लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में प्रदर्शनकारियों पर कार चढ़ाने का आरोप है। इससे पहले मिश्रा ने दावा किया था कि घटनास्थल पर वह और उनका बेटा नहीं थे। हिंसा में 8 लोगों की मौत के बाद विपक्ष मिश्रा का इस्तीफा मांग रहा है।