अमित साध ने ठुकराया शराब विज्ञापन का ऑफर, कहा- जो लत लगाए उसका हिस्सा नहीं बनना

अभिनेता अमित साध ने बताया है कि उन्होंने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय शराब के ब्रैंड के विज्ञापन का ऑफर ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा, "मुझे ऐसे ब्रैंड्स की ज़रूरत नहीं है जो मेरे प्रशंसकों की उदासी, खराब स्वास्थ्य और लत का कारण बने।" बकौल अमित, "मना करने के बाद मुझे लोगों ने धमकी दी...कहा ऐसे में कोई विज्ञापन ऑफर नहीं करेगा।"