inshorts

बच्चे के लिए ₹16 करोड़ की दुनिया की सबसे महंगी दवा के लिए अमिताभ ने की दान की घोषणा

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी-13' के ऐपिसोड के दौरान स्पाइनल मस्क्युलर ऐट्रोफी (एसएमए) से पीड़ित अयांश मदान नामक बच्चे के लिए दुनिया की सबसे महंगी दवा ₹16 करोड़ की ज़ोल्गेंस्मा के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। दरअसल, फिल्ममेकर फराह खान ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ दवाई की धनराशि जुटाने के लिए शो में हिस्सा लिया था।