अमिताभ का नाम, तस्वीर या आवाज़ उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकते: दिल्ली एचसी

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम, तस्वीर, आवाज़ या व्यक्तित्व से जुड़ी चीज़ों का उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। दरअसल, अमिताभ ने अपने पब्लिसिटी/पर्सनैलिटी राइट्स के संरक्षण के लिए मुकदमा दायर किया था जिसकी सुनवाई में कोर्ट ने यह कहा। अमिताभ की ओर से वकील हरीश साल्वे पेश हुए थे।