अमिताभ के बाद बॉलीवुड में रणबीर अच्छे लगते हैं, उनकी 'रॉकस्टार' पसंद है: जूनियर एनटीआर

ऐक्टर जूनियर एनटीआर ने एक इवेंट में 'ब्रह्मास्त्र' के ऐक्टर रणबीर कपूर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बाद उन्हें बॉलीवुड में रणबीर अच्छे लगते हैं। बकौल ऐक्टर, "उनकी हर फिल्म खास होती है...'रॉकस्टार' मेरी पसंदीदा है। उन्होंने मुझे एक अभिनेता के रूप में प्रेरित किया...आज उनके साथ मंच साझा कर वाकई अच्छा लगा।"