अमिताभ को सबसे पहले वैनिटी वैन मिली थी और उससे पहले ऐसा कुछ नहीं होता था: शर्मिला

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने बताया है कि 60 के दशक में ऐक्टर्स बिना वैनिटी वैन के शूट किया करते थे। उन्होंने बताया, "मुझे याद है कि अमिताभ बच्चन को सबसे पहले वैनिटी वैन मिली थी। उससे पहले तक ऐसा नहीं होता था। अब फिल्मों में काम करना आसान हो गया है।" शर्मिला फिल्म 'गुलमोहर' से ओटीटी डेब्यू कर रही हैं।