बकौल रिपोर्ट्स, अमिताभ बच्चन ने अनुबंध खत्म होने के बावजूद अपना टीवी विज्ञापन प्रसारित करने पर एक पान मसाला ब्रैंड को कानूनी नोटिस भेजा है। एक तंबाकू विरोधी संगठन के अनुरोध के बाद अमिताभ ने अक्टूबर में ब्रैंड के साथ अनुबंध तोड़ा था। अमिताभ ने कहा था कि उन्हें पता नहीं था कि यह सरोगेट विज्ञापन के तहत आता है।