अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने दिवंगत पिता व प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की शनिवार को 114वीं जयंती के मौके पर अपनी शादी की एक तस्वीर ब्लॉग पर शेयर की है। इस तस्वीर में सिर पर सेहरा पहने अमिताभ को हरिवंश देख रहे हैं। अमिताभ ने 3 जून 1973 को अभिनेत्री जया भादुड़ी (जया बच्चन) से शादी की थी।