ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "दशहेरा की अनेक अनेक शुभकामनाएं 🚩🚩🚩🚩🚩।" इस पर एक यूज़र ने कमेंट में लिखा, "दशानन की हार से बना 'दशहरा' है न कि 'दशहेरा', कम-से-कम वर्तनी को लेकर सतर्क रहिए।" इस पर अमिताभ ने लिखा, "जो गलत हुआ है उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं और मैं 🙏 सुधार करूंगा।"